फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नशीला पदार्थ खिला 40 हजार का सामान ले उड़े

Mon, 19 Sep 2016 11:43 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज बाजार निवासी एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे सोमवार सुबह बाराबंकी जिले के हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास पड़ा पाया गया। परिवारीजन उसे घर लेकर चले आए और एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे हैं। उसके पास मौजूद जनरल स्टोर की दुकान का लगभग 40 हजार का सामान भी गिरोह के लोेग ले कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (36) पुत्र मुरारी लाल के जनरल स्टोर की दुकान शुजागंज बाजार में है। रविवार को वह दुकान के सामान की खरीदारी करने ट्रेन से लखनऊ गया था। देर शाम वह 40 हजार का सामान लेकर मिनी बस से लौट रहा था। रास्ते वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया।

देर रात तक जब युवक नहीं लौटा तो परिवारीजनाें ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन स्विच ऑफ था। जिसके बाद घबराए परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी और खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वीरेंद्र बेहोशी की हालत में बाराबंकी जिले के हाईवे पर एक ढाबे के सामने पड़ा मिला और सामान नदारद था। जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी। युवक को वहां से लाकर शुजागंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें