फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरे करंट से महिला की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के राम नगर निवासी 30 वर्षीया महिला रविवार दोपहर करंट की चपेट में आ गई। आनन-फानन में परिवार के लोग सीएचसी पर ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को दोपहर करीब पौने दो बजे बिजली आई। राम नगर के चंद्रभूषण यादव की पत्नी सुदामा देवी घर में लगे हैंडपंप से पानी निकालने गईं। नल में पहले से करंट उतरा हुआ था। हैंडिल छूते ही उन्हें तेज झटका लगा और गिरकर बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि उसी नल से टुल्लू पंप जुड़ा हुआ था। इसीलिए करंट उतरा। पुलिस को घटना के संबंध में सूचना नहीं है।
विज्ञापन


टुल्लू पंप से सावधान रहें
अमूमन घरों में टिल्लू पंप और हैंडपंप से जोड़कर चलाया जाता है। बिजली विभाग के सेवानिवृत्त एक्सईएन रमापति प्रसाद बताते हैं कि यह बेहद खतरनाक है। कभी-कभी पंप के मोटर की वायरिंग ढीली या टूटकर अर्थ बना लेती है। जो स्विच ऑन-ऑफ रहने पर भी करंट प्रवाहित करता रहता है। 
विज्ञापन

इसलिए संभव हो तो टुल्लू पंप को हैंडपंप से अलग रखा जाए। यदि संभव न हो तो सावधानी सबसे जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें