फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के भाई की ट्रेन से कटकर मौत 

Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। जिला पंचायत के साऊंघाट तृतीय सीट से निर्वाचित सदस्य रमेश कुमार के छोटे भाई राजेश कुमार (35) की मंगलवार को मकबूलगंज रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुरानी बस्ती थाने के सोनहटी बुजुर्ग निवासी रमेश कुमार ने बताया कि दिन में करीब साढ़े चार बजे मोबाइल पर कॉल करके उसने बताया कि वह कुछ देर में ट्रेन से कटकर मर जाएगा। बाइक वहीं खड़ी करने की बात बताकर फोन काट दिया। इसकी सूचना तत्काल मैंने पुलिस को दी। और खुद भी निकल पड़ा। भाई के बताए अनुसार मकबूलगंज के पास पहुंचा तो शव देख पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने बताया कि सऊदी अरब में नौकरी करता था। 10 दिन पूर्व वह घर आया था। रमेश ने बताया कि वह किसी बात से काफी परेशान थे। लेकिन उस बात के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। वहीं दूसरी ओर थाना की सीमा को लेकर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में पुरानी बस्ती पुलिस ने शव कब्जे में लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें