हर्रैया थाने बमुश्किल एक किमी दूर खम्हरिया गंगाराम गांव के तीन घरों में चोरों ने सेंध लगाया। दो घरों से माल निकालने में असफल रहे मगर रमेश यादव के घर से लाखों की नकदी व जेवर चुराने में कामयाब रहे। रमेश के घर से ही सटे राम चरित्र कनौजिआ के घर में भी सेंध लगाईं मगर जिस कमरे में सेंध लगाई उसमें भूसा भरा था। बाबूराम के घर के पीछे से चोर सेंध काटने में सफल रहे। मगर कमरे के अंदर रखी देहरी सामने पड़ने से अंदर नहीं जा सके। बाबा बड़का पुरवा पर रमेश यादव के भी घर के पीछे से सेंध मारी कर घर में घुस गए। कमरे को खंगाल डाला और बाक्स निकाल कर खेतों में फेंक दिया। बाक्स में रखे रमेश की दो बेटियों के करीब एक लाख के जेवर, आठ हजार नकद व कपड़ा उठा ले गए। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।