फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल पूर्व सैनिक की मौत

Thu, 25 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कस्बे में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में घायल पूर्व सैनिक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पीएम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि कप्तानगंज थाने के परिवारपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक रामधन मौर्या 45 वर्ष पुत्र राम शंकर अपने घर से बाइक से किसी काम के लिए महराजगंज आए थे। शाम 6 बजे जैसे ही ये हर्रैया थाने के महराजगंज फ्लाई ओवर के पास पहुंचे, तभी फैजाबाद से बस्ती की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया था।

हादसे में रामधन मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ लिया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रात ही में मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। रात 12 बजे घायल पूर्व सैनिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के गांवों के लोग परिवारपुर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार और चालक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

मार्ग दुर्घटना में पूर्व सैनिक राम धन मौर्या की मौत पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र सिंह, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमर देव सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल सिंह, राम बहादुर मौर्या, विजय पाल सिंह, मनोज सिंह, परमात्मा मौर्या, शिवशंकर आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें