फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालक को रौंदते हुए निकल गई कार

विज्ञापन
रोते हुए घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। 
विज्ञापन

क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर तेज गति फार्च्यूनर की चपेट में आने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार भी बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। कार सवारों को भी हल्की चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे के पास हुई। 
मझोआ जगत निवासी बंगाली (42) पुत्र रामदीन अपनी लकड़ी की दुकान से बस्ती जाने के लिए बाइक से निकले थे। मुख्य सड़क पर पहुंचे ही थे कि बस्ती की तरफ से रुधौली की ओर जा रही फार्च्यूनर गाड़ी के सामने पड़ गए। अनियंत्रित हुई कार बाइक चालक को रौंदते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। आसपास जुटी भीड़ के मुताबिक कार में चालक सहित बरेली के एक मजिस्ट्रेट सवार थे। वह सिद्धार्थनगर जा रहे थे। हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें लगीं। भीड़ के गुस्से को देखते हुए दोनों लोग वहां से चल दिए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने शव को कब्जे में लिया तथा वाहन को जेसीबी से बाहर निकलवाकर थाने ले आए।  थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि बंगाली की पत्नी सिंगारी देवी की तहरीर के आधार पर फार्च्यूनर कार यूपी 65 बीवी 7979 और अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एयर बैग बना रक्षक, हेलमेट नहीं लगाने से गई जान 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मझोआ जगत निवासी बाइक चालक बंगाली ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे सिर में गंभीर चोटें लगीं और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि फार्च्यूनर कार का एयरबैग खुलने के कारण कार चालक और अधिकारी को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद थोड़ी देर दोनों लोग रुके थे लेकिन घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने और मौके की नजाकत भांप कर दोनों लोग वहां से चल दिए। 
विज्ञापन


रोते-रोते बेहोश हो गई पत्नी 
मझोआ जगत निवासी बंगाली की आकस्मिक मौत पर परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी सिंगारी देवी रोते-रोते बेहोश हो गईं। महिलाएं किसी तरह से उसे होश में लाने का प्रयास कीं लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वही स्थिति हो गई। बेटी सीमा (15), बेटा शनि (12), मनि (10) और सोनी (9) की चीख से हर किसी का गला भर आ रहा था। 10 दिन पूर्व ही बीमार पत्नी का ऑपरेशन कराया था। अभी इलाज चल रहा है। हादसे से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें