फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज पत्नी ने बच्चे को नहर में फेंका

Wed, 31 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
पति की बेरुखी से एक महिला ऐसी नाराज हुई कि उसने अपने पांच माह के बेटे को पानी में फेंक दिया। राहगीरों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और दोनों को भटपुरवा विशेषरगंज निवासी महेंद्र प्रसाद पांडेय के घर ले गए।  
विज्ञापन


रूपगढ़ छावनी की रहने वाली महिला रंजना के अनुसार बुधवार सुबह उसका अपने पति शेरई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पति ने उसे मारा पीटा और नाजायज संबंध होने का आरोप लगाया। इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर घर से निकल गई। गुस्से में उसने बच्चे को थाना क्षेत्र के कैसैला बाबू गांव के पास से होकर गई सरयू नहर पर बनी पुलिया से नीचे फेंक दिया। बाद में पुलिस ने  महिला व उसके बच्चें को उसके घर पहुंचाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें