फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने सांभर को मार गिराया

Sat, 30 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कुआनो नदी के किनारे बस्ती सदर रेंज के भूअर सराय गांव के पास शिकारियों ने सांभर को मार गिराया। खेत में हिरन का शव मिला है। उसके पेट पर गोली लगी है। उसकी चमड़ी भी निकाले जाने का प्रयास किया गया है। उसकी सींग और कुछ अंग गायब कर दिए गए हैं। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बस्ती शहर के पास ही कुआनो नदी के किनारे कुछ दूरी पर स्थित भूअर निरंजनपुर गांव के खलगंवा पुरवे के लोग सुबह खेतों की ओर निकले तो भगौती के गेहूं के खेत में हिरन का शव देखा। उसके शरीर से खून निकल रहा था। लोगों को लगा कि जैसे कुछ देर पहले ही उसकी मौत हुई हो।

उसके पेट पर गोली मारे जाने के दो निशान मिले हैं। नर हिरन के कुछ अंग और उसकी दोनों सींगे कटी थीं। चमड़ी भी उधेड़ने की कोशिश की गई थी। गांव के लोगों ने हिरन के शिकार की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गांव वालों कोदेख कर शिकारी हिरन का शव छोड़ कर भाग गए होंगे।
विज्ञापन


गांव के रामकिशुन यादव का कहना है कि उनके गांव के किनारे नदी और बड़ी संख्या में झाड़ के कारण कुछ हिरन रहते हैं। गांव के लोग अक्सर इनको कुलाचे मारते देखते हैं।

डीएफओ केडी सिंह का कहना है कि जिस हिरन का शव खेत में मिला है, वह नर है और सांभर प्रजाति का है। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर हिरन के शव को कब्जे में लिया गया है। उसकी मौत के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। जरूरत पड़ी तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

                                       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें