फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर मक्कल

विज्ञापन
पकड़ा गया मक्कल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना पुलिस ने जिला बदर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर इसराइल उर्फ मक्कल को सोमवार सुबह उसके घर से दबोच लिया। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के अहिरौली का रहने वाला मक्कल शातिर बदमाश है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। 3/10 यूपी गुंडा  निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसराइल उर्फ मक्कल के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुंडेरवा और संतकबीरनगर कोतवाली में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंडेरवा थाने का जिला बदर व हिस्ट्रीशीटर इसराइल उर्फ मक्कल अहिरौली स्थित अपने घर पर मौजूद है। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी, एसआई शिवाजी मिश्रा, सिपाही कृष्णामोहन मिश्रा और अभिषेक गिरि की टीम ने घेराबंदी कर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया।  

गांजा के साथ एक पकड़ा गया
बस्ती। पुरानी बस्ती व एसएसटी ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि सिहारी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बृजेश कुमार निवासी शंकरपुर थाना लालगंज को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें