फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू से घायल कर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव में दो दिन पूर्व 16 जून की रात घात लगाए मनबढ़ों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसके पास से 50 हजार रुपये लूट ले गए। बेहोशी हाल में सडक़ के किनारे उसे पड़ा देख लोग जीयनपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दूसरे दिन होश आने के बाद उसने घर वालों को पूरी बात बताई। घटना के संबंध में अभी थाने में सूचना नहीं दी गई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल हरकेश विश्वकर्मा (30) पुत्र भगवती रौनापार थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव का निवासी है। हरकेश के मुताबिक वह 15 जून को अपने साथ 50 हजार रुपये लेकर अपनी नानी के घर गया हुआ था। 16 जून की शाम को वहां से घर लौट रहा था। जैसे ही बघावर गांव के पास पहुंचा कि घात लगाए मनबढ़ उसे रोक लिए और रुपये मांगने लगे। हरकेश ने जब देने से इंकार कर दिया तो मनबढ़ उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। तीन अलग-अलग जगहों पर चाकू लगने से हरकेश घायल होकर जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। जबकि बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से हरकेश को जीयनपुर कोतवाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 17 जून को होश आने पर उसने घरवालों को फोन कर घटना की सूचना दी। हरकेश का अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी थाने पर सूचना नहीं दी गई है। संपर्क करने पर सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें