नगर थाना क्षेत्र के बरवनिया गांव अज्ञात कारणो से छप्पर मे लगी आग।
नगर थाना क्षेत्र के बरवनिया गांव में शिव कुमार पुत्र हरखू के छप्पर के मकान में अचानक आग लग जाने से उसमें रखा सामन जल गया। आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। कपडा अनाज, साइकिल, बच्चों का किताब कापी, विस्तर और 4000 हजार रुपया व अन्य सामान का नुकसान हुआ। घटना के समय शिवकुमार की सबसे छोटी लड़की घर के अंदर थी। जिसे गांव ने बचा लिया। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गौतम ने पीड़ित परिवार को पांच हजार की सहायता दी। ओठगनपुर के प्रधान रामतौल ने भी अनाज व कपड़े की व्यवस्था की। घटना स्थल पर हल्का लेखपाल व थाना प्रभारी ने पहुंच कर पीड़ित को मदद का आश्वाशन दिया।