फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले लापता मासूम का शव मिला

विज्ञापन
सृष्टि सिंह फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

होली के एक दिन पहले कप्तानगंज थाने के दयलापुर से लापता तीन वर्षीय सृष्टि सिंह की सोमवार को सुबह गांव के सीवान में लाश मिली। उधर से गुजर रहे ग्रामीण ने जानवरों को शव नोचते देखकर शोर मचाया। मौके पर गांव के तमाम लोग पहुंचे और शिनाख्त होते ही सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। शुरुआती छानबीन में पाया कि दो दिन पहले ही उसकी गला दबाकर हत्या की गई। 
विज्ञापन

 बार-बार बयान बदलने वाली मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक मार्च को सुरेश सिंह ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री के रहस्यमय तरीके से खेलते समय गायब होने की सूचना दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके चुप बैठ गई।  रविवार रात पुलिस ने गांव के कुछ घरों की तलाशी ली थी। इसके अगले ही दिन शव मिलने से पुलिस का पहला शक मां पर गया। फोरेंसिक टीम से हासिल नमूनों के आधार पर पुलिस ने यह गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें