फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
बभनान। बाजार करके घर लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर खोड़ारे पुलिस तीन लोगों पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल में लगी है। 
विज्ञापन

सीमावर्ती जिला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में दिल्ली में रहता है। 10 मार्च को वह बभनान बाजार से अपने घर जा रही थी। विसुही नदी के आगया घाट पुल के निकट जंगल के किनारे पहुंची थी कि पहले से वहां तीन लोग मौजूद थे। महिला को देखते ही आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा लगाकर जंगल की तरफ ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील फोटो बनाया और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि मुंह खोलोगी तो फोटो वायरल कर दिया जाएगा। इस बाबत शनिवार को प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे आरपी सोनकर ने बताया कि तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें