फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में छात्रा की लाश मिली

Wed, 18 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जुआजाता गांव के सीवान में स्थित सरसों के खेत में करीब 18 वर्षीया युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह बीए सेकेंड ईयर की छात्रा बताई जा रही है। सरसों की फसल में दवा छिड़कते समय एक व्यक्ति की नजर पड़ी। पुलिस के अनुसार उसकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। बाद में उसकी पहचान जुआजाता गांव निवासी अर्चना के रूप में की गई।  परिवार वालों का कहना है कि दोपहर 12 बजे के आसपास वह घर से निकली थी।
विज्ञापन


जुआजाता के पश्चिम व रोझिया गांव के पूरब स्थित सीवान में सरसों के खेत में दो बजे के आसपास दवा छिड़क रहे एक व्यक्ति ने उसे लहूलुहान देखा। ग्राम प्रधान के जरिए पुलिस को खबर की गई। एसओ नगर रमेश के अनुसार राना पतरू सिंह महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अर्चना पुत्री सुभाष की हत्या के पीछे वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आशनाई का मामला बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया। 

एसपी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट हो सकेगा। परिवार के लोगों ने उसके पास मोबाइल होने की जानकारी दी है। लेकिन वह स्विच ऑफ है। मौके पर मिले साक्ष्यों के पड़ताल के बाद जल्द ही हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें