फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की लाश मिलने से सनसनी

Wed, 09 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चैनपुरवा ओवर ब्रिज के नीचे शव की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। हाइवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार की सुबह हत्या कर फेंका युवक का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। युवक के गले को किसी तार आदि से कसने और घसीटने के भी निशान मिले हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को इस स्थान पर फेंक दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम टाल दिया। शाम को पुलिस ने घटना स्थल के पास के गांव रुधौली के चौकीदार बाबूलाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव को छिपाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 

मंगलवार की सुबह चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे 26 वर्षीय युवक का शव पाया गया। आसपास के लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद एसपी कृपाशंकर सिंह और सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि युवक के गले पर किसी कड़े तार से कसे जाने के निशान मिले। कनपटी पर भी हल्के चोट के निशान पाए गए। शव को घसीटे जाने के कारण शरीर के कुछ हिस्सों में चोट के निशान मिले। 
विज्ञापन


युवक की जेब से कोई कागजात या परिचय पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके शरीर पर नीले रंग की जींस और नीले काले रंग की मिक्स टीशर्ट मिली है। इसके अलावा अंत:वस्त्र के रूप में लाल लंगोट भी पाया गया है। युवक के पैर में स्पोर्ट्स शूज मिले हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त में जुटी है।

ओवरब्रिज ऊंचा और कुछ दूर रेल लाइन होने के बावजूद कोई गंभीर चोट न होने से माना जा रहा है कि युवक न तो ओवरब्रिज से गिरा है और न ही ट्रेन से। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। युवक हृष्टपुष्ट था। अकेला आदमी उससे निपट नहीं पाता, ऐसे में हत्या में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

 एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें लगता है कि युवक की हत्या सुनियोजित तरीके से कर उसके शव को यहां फेंक दिया गया है। शव को सड़क से घसीटा भी गया है। युवक की जेब कुछ न मिलना भी साबित करता है कि युवक को मारकर उसके जेब से वे सभी चीजें गायब कर दी गई जिससे युवक की आसानी से पहचान हो सके। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त की है। शिनाख्त होने के बाद मामले की छानबीन में पुलिस को आसानी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें