फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विसिंग चार्ज खातिर लूट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

बाइक की सर्विसिंग कराने का खर्च जुटाने में अक्षम युवकों ने घर के सामने पहुंचे युवक को लूट लिया। गांव के लोगों ने पीछा किया तो अटरा गांव के पास सड़क किनारे बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस पीछा करते पहुंची और रात भर आसपास के जंगल में ढूंढती रही। सुबह वापस आते समय तीनों दबोच लिए गए। लूट की रकम और मोबाइल भी बरामद हुआ। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि देरशाम साढ़े छह बजे की घटना का रात भर में खुलासा करने के लिए सीओ पवन कुमार गौतम ने प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज एमपी चतुर्वेदी, एसआई शिवशंकर मिश्र, कांस्टेबल सतीश कुमार पाण्डेय, उज्जवल मिश्र, आनंद दुबे, श्रीनिवास जायसवाल, राजू प्रसाद, दीपक कुमार यादव के साथ रात में कई जगह कांबिंग की। इससेे यह कामयाबी मिली। तीनों का पहले कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज से लगा कि तीनों अव्वल दर्जे के बदमाश हैं। प्रभारी एसपी ने बताया कि पकड़े गए कुलदीप ने कबूला कि उसके भाई दीपक की बाइक की सर्विर्सिंग करानी थी। जिसके लिए रुपये का जुग़ाड़ न होने पर अपने मित्र संजय और संदीप के साथ लूट का प्लान बनाया। घटना लवकुश निषाद पुत्र रामचन्दर निवासी शिवगढ़, बेतवाह थाना गौर निवासी टिनिच बाजार के साथ घर आते समय घटना हुई। इसमें कुलदीप निवासी महुड़र थाना पुरानी बस्ती के अलावा संजय निवासी वनराही थाना पुरानी बस्ती और संदीप उर्फ राहुल उर्फ राजा कनौजिया निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें