फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को गोली मारी

Mon, 22 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया(बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के गांव माझाकिता अव्वल निवासी पूर्व प्रधान रामबूझ निषाद को बदमाशों ने फैजाबाद जिले महराजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब सात बजे तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। वर्तमान में उनकी पत्नी गांव की प्रधान हैं।
विज्ञापन


विक्रमजोत ब्लॉक के माझाकिता अव्वल के पूर्व प्रधान राम बूझ निषाद शनिवार की शाम अपनी लड़की को परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर गांव के राम किशुन निषाद भी बैठे थे। अभी वे फैजाबाद जिले के महराजगंज थाना के पुरा चौकी के रामपुर पुआरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी।

गोली रामबूझ के कंधे पर लगी और रीढ़ की हड्डी में फंस गई। गोली लगने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और गांव के लोग रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों ने पहले उन्हें जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। इस संबंध में एसओ महराजगंज सज्जाद हुसैन रिजवी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुुलिस स्थल पर गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। राम बूझ कई बार गांव के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें