फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से महिला झुलसी, चार की गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
बाघानाला में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव के नौरंगवा पुरवा में दोपहर 12 बजे दलित बस्ती में आग लग गई। पछुआ हवा के झोंके से देखते ही देखते आग ने चार घरों की सारी गृहस्थी राख में बदल दी। सामान बचाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे अयोध्या के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव की दलित बस्ती में लगे ट्रांसफॉर्मर के केबल से शार्ट सर्किट से चिंगारी छूटने लगी। जो शिवकुमार के घर के छप्पर पर पड़ी। आग लगते ही शिवकुमार की पत्नी फूलादेवी हल्ला गुहार मचाते हुए बुझाने लगी। आग की लपटों से गंभीर रूप से झुलस गईं। इसी दौरान पछुआ हवा तेज होने से पड़ोस के शिवपूजन पुत्र राम अवतार व कन्हैयालाल पुत्र राजाराम के घर भी जद में आ गए। देखते ही देखते उनके छप्पर के घर धू-धू कर जलने लगे। घरवालों के चीख पुकार और धुआं उठते देख आसपास के गांवों के लोग दौडे़। आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। गांव में आपूर्ति ठप कराई गई। इसी बीच झोपड़ी में उज्ज्वला योजना के दो गैस सिलेंडर फट गए। इसकी जोरदार आवाज सुनकर आग बुझा रहे ग्रामीण भी भागने लगे। कुछ लोग पंपिंगसेट चालू कराकर पानी से आग बुझाने में लग गए। गांववालों की सूचना पर पहुंचे छावनी थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने झुलसी 55 वर्षीय महिला फूलादेवी पत्नी शिवकुमार को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा। सूचना देने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने पहुंची। जिसे ग्रामीणों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। आग लगने की सूचना पर लेखपाल सरिता दुबे, अवधेश श्रीवास्तव, विकास कुमार, प्रधान ईश्वरदीन मौर्य, यज्ञेश पाण्डेय मौके पर पहुंचे। इस बाबत हर्रैया एसडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि किसी कारण से आग में चार घर जले हैं। एक महिला भी झुलसी है, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय अयोध्या में चल रहा है। पीड़ित परिवारों को तत्काल खाने का राशन, दवा व जरूरत के समान मुहैया कराया जा रहा है। नुकसान का आकलन कर सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

देखते ही देखते राख में बदल गया सामान
शार्ट सर्किट से लगी आग में चार घरों के दैनिक उपयोग के सामान जलकर राख हो गए। फूलादेवी पत्नी शिवकुमार की एक मोटरसाइकिल, दो साइकिलें, दो मुर्गियां, तीन बॉक्स, चारपाई, आलमारी, बर्तन, बिस्तर आदि जल गए। शिवपूजन की साइकिल, दो गैस सिलेंडर, बॉक्स, चारपाई, चारा मशीन, एक हजार नकद तथा अन्य घरेलू सामान राख हो गए। कन्हैयालाल के यहां राशन के अलावा बिस्तर, चारपाई, कपडे़, समेत घरेलू सामान और भगवान प्रसाद की भी संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें