फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
अहिरौली में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परशुरामपुर/साऊंघाट। तेज पछुआ हवा में चिंगारी भी शोला बन रही है। शुक्रवार को भी परशुरामपुर के अहिरौली गांव में जहां पक्के मकान में आग से गृहस्थी जल गई। वहीं, शॉर्ट सर्किट से साऊंघाट के सबदेइया कला में छप्पर जलकर राख में बदल गया।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक अहिरौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लल्लूराम कहार के पक्के मकान में आग लग गई। आग से छत तथा दीवार भी कई जगह दरक गई है। तेज हवा के चलते आग बगल के गन्ने के खेत में लग गई। आसपास के जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिर भी घर में रखा सामान, राशन, महिलाओं के कपडे़, जरूरी कागजात सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। आग से हादसे की जानकारी हलका लेखपाल को भी दी गई है। साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेइया कला गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। इससे गांव के राम सुमेर त्रिपाठी का छप्पर जलने लगा। आसपास भी अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड तथा पुरानी बस्ती पुलिस को दी। आग पर काबू पाए जाने तक रामसुमेर त्रिपाठी का दरवाजा, भूसा तथा गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें