फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकोलिया में करंट से चार बच्चे झुलसे

Tue, 23 May 2017 11:28 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो हफ्ते पहले आई आंधी में गिरे खंभे के तार को छूने से पिपरा काजी गांव के चार बच्चे झुलस गए। बच्चों की चीख पर लोग मौके पर पहुंचे। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां के लोगों में आंधी में टूटे खंभे के तारों में करंट प्रवाहित होने और उसकी चपेट में चार बच्चों के आ जाने से गुस्सा है। लोगों का कहना है कि  गनीमत रही कि चारो बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलसने के बाद भी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि घिर्राऊ के खेत में बिजली का पोल लगा है। मंगलवार को ठीक किए जाने की सूचना पर कुछ बच्चे मौके पर पहुंचे  थे। जबसे पोल टूटा है तब से आपूर्ति बाधित है लेकिन करंट से अनजान घिर्राऊ का बेटा कृष्ण कुमार गिरे तार को जैसे ही छूआ करंट के चलते चिपक गया। उसकी चीख पर आसपास रहे जियाराम, सुनील कुमार और अजय यादव, कृष्ण कुमार को तार से अलग तो कर लिया लेकिन बचाने के प्रयास  में तीनों झुलस गए। तभी चीख पुकार मच गई। दौड़े परिवार वालों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें