बस्ती। एनएच अजनबी ग्राम विकास संस्थान की ओर से महिला जागो हक मागो प्रकोष्ठ के बैनर तले शनिवार को आशा कर्मियों ने राष्ट्रीय आशा संघ दुुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की पत्नी और सांसद डिंपल यादव के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आशाओं को उनका हक देने की बात सरकार काफी साल से कर रही है। लेकिन अभी तक न तो कोई मानदेय तय हुआ और न ही उनके द्वारा किए कार्य का प्रोत्साहन राशि ही समय से दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष रीता गोस्वामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आशा कर्मियों के हक के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। रीता गोस्वामी ने कहा कि 27 मार्च को सिद्घार्थनगर में धरना देकर आशाओं को उनके हक के लिए जागरुक किया जाएगा।
धरने में गायत्री यादव, मीरा, नीलम, सरोज, आसमा बेगम, रीता देवी, अनीता पांडेय, प्रेमशीला, उर्मिला, प्रीति, शांति, लक्ष्मी, पूजा, मालती, अकालमती, रंजना, फूला, राजेश्वरी देवी, कौशिल्या, कैलाशपति, अमरावती, संतोष गौड़, साबिया सहित अन्य आशाएं उपस्थित रहीं।