फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान आशा और नवजात की मौत

Mon, 22 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
दूसरों को सुरक्षित प्रसव की सीख देने वाली आशा बहू की असुरक्षित प्रसव के दौरान मौत हो गई। थोड़ी देर बाद ही उसके नवजात बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर करके फिलहाल प्रकरण से पीछा छुड़ाने में जुटे हैं। मृतका के पति ने छावनी थाने में तहरीर दी है, जिसमें एएनएम को मां-बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। एनएएम का कहना है कि ज्यादा खून के बह जाने से प्रसूता की मौत हुई। मामला विक्रमजोत सीएचसी के अंतर्गत आने वाले खतमसराय एएनएम सेंटर का है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


विक्रमजोत ब्लॉक के मझौवा दूवे निवासी अनीता पत्नी संतोष कुमार गांव में आशाबहू के तौर पर तैनात थीं। उन्हें दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने एनएएम सेंटर खतमसराय में भर्ती कराया। एनएएम मालती तिवारी की देखरेख में उसका प्रसव कराया जा रहा था। पति का कहना है कि जब गर्भवती को बच्चा पैदा होने को हुआ तो एएनएम कहीं चली गईं। वहां सिर्फ अप्रशिक्षित दाई ही थी। उसने लापरवाही से प्रसव करा दिया, जिससे थोड़ी ही देर बाद अनीता की तबियत बिगड़ने लगी। यह सुनकर पहुंची एएनएम ने हाथ से प्रकरण निकलते देख आनन-फानन  में फैजाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें