फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, सनसनी

Thu, 28 Jun 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
इंदू के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती/सोनहा। थाना क्षेत्र के तुसायल गांव में बृहस्पतिवार सुबह महिला की लाश छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। वारदात के ठीक एक दिन पहले देवर की शादी हुई है।  
विज्ञापन

 सूचना पर पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों और किन परिस्थतियों में उठाया यह अभी साफ नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। तुसालय गांव के राम गोपाल निषाद की शादी सिद्धार्थनगर पथरा थाने के बनगावा की लक्ष्मी (25) के साथ करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी।
रामगोपाल के छोटे भाई रामगोविन्द निषाद की मंगलवार को शादी थी। धूमधाम से शादी हुई। दुल्हन की विदाई कराकर बारात बुधवार शाम घर लौटी थी। गोपाल के अनुसार रात में भोजन के बाद पत्नी लक्ष्मी के साथ कमरे में सोया था। देर रात गर्मी लगने पर सोने के लिए छत पर चला गया। सुबह नींद खुली और नीचे लौटा तो लक्ष्मी की लाश कमरे में छत की कुंडे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें