फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा दिखाकर सेक्रेट्री को लूटा, बट से किया घायल

विज्ञापन
लूट के शिकार ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। शादी समारोह से घर लौट रहे ब्लॉक सेक्रेट्री की पिटाई कर आधा दर्जन बदमाशों ने 13 हजार रुपये व सोने की चेन लूट लिए। वारदात की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ के बाद घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अनिल कुमार शाह रामपुर जिले के साहाबाद ब्लॉक में सेक्रेट्री हैं। तीन दिन पहले गांव आए थे। बुधवार की शाम बगल के गांव रावतपार अमेठिया में रामनरेश यादव की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। रात दस बजे गांव लौट रहे थे। रावतपार अमेठिया गांव के पास तिराहे पर भाटपाररानी-लार मार्ग पर पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने असलहा दिखा रोक लिया। कनपटी पर असलहा सटाकर गले का चेन, दो एटीएम कार्ड और पर्स में रखा नकद 13 हजार 900 रुपये लूट लिया। इसके बाद सेक्रेट्री का नाम-पता पूछ असलहा की बट से घायल कर दिया। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि एसओ उससे तहरीर बदलने का दबाव बना रहे थे। इस बाबत एसओ श्रवण यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें