फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार से गला काट कर महिला की हत्या

Mon, 01 Jan 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के भोदवल मारपीट मे घायज जैनब की बेटी अपने मौसी के साथ। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मुंडेरवा/बस्ती। बरडाड़ पोखरे के पास रविवार दोपहर जमीन के झगड़े में पड़ोसी युवक ने 55 वर्षीय किताबुन्निशा की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी और 35 वर्षीय बेटी जैनब को लहूलुहान कर दिया। गोद में डेढ़ साल की बेटी शाइदा को लिए काफी देर तक पड़ी रही। आसपास के डेढ़ सौ से ज्यादा भीड़ जुटने के बावजूद किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि उसे अस्पताल भेजे। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने एबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से जैनब को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 दिन दहाड़े हत्या कर खून से सनी तलवार लिए भाग रहे आरोपी तबारक को पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद था। गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक पिता रफीउल्लाह को झूठे आरोपों में बार-बार फंसाने से आजिज होकर उसने यह कदम उठाया। 

 प्रशासन के आदेश पर रविवार को विवादित जमीन पर मकान निर्माण फिर शुरू होने की जानकारी होते ही मां-बेटी आपा खो बैठीं। प्रशासन और पुलिस को भला-बुरा कहते थाने जाने के लिए निकल पड़ीं। पुलिस के अनुसार रास्ते में शिवमंदिर के पास तलवार लेकर पहुंचे तबारक ने किताबुन्निशा और उसकी बेटी जैनब पर तबाड़तोड़ वार करने लगा। किताबुन्निशा का गला धड़ से करीब-करीब अलग हो गया।
विज्ञापन


जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जैनब के गले और चेहरे पर भी तलवार से गहरा घाव लगा, जिससे उसकी गोद से बेटी शाइदा दूर जा गिरी। उसे भी काफी चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर भीड़ जुटती गई। लेकिन खून से सनी तलवार लेकर तबारक को आक्रामक होकर घूमतेे रहने की वजह से किसी ने उनकी मदद करने की हिम्मत नहीं की। 

 एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। उसके पिता अलीउल्लाह को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान पास हुआ था। लेकिन जिस जमीन पर मकान बनाना था, उस पर किताबुन्निशा ने आपत्ति दाखिल किया था। जांच के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इसके दावे को खारिज करते हुए आरोपी तबारक उर्फ सोनू के पिता को मकान बनाने का आदेश दिया था। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें