फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर सेे बाइक सवार की मौत

Sun, 24 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बेलगड़ी गांव के निकट बस्ती महसो मार्ग पर शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित बस ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया, मगर लालगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रंगीलाल शनिवार की सुबह बाइक से बस्ती जा रहे थे। अभी वह बस्ती महसों रोड पर कोतवाली क्षेत्र के बेलगड़ी गांव के पास ही पहुंचे थे कि अचानक बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस लेकर लालगंज की ओर तेजी से भागा। मौके पर पहुंचे लोगों ने लालगंज पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक प्राइवेट बस दुर्घटना कर भाग रही है। लालगंज पुलिस बस को रोकने के लिए तुरंत मुख्य मार्ग पर आ गई। बस्ती की तरफ से आ रही बस को पुलिस ने पकड़ लिया। बस
विज्ञापन


चालक संदीप गौड़ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बस और आरोपी चालक को पुलिस थाने ले गई है। एसओ का कहना है कि घटना स्थल कोतवाली है। ऐसे में आरोपी के पकड़े जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस आकर उसे ले जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें