कप्तानगंज थाना क्षेत्र खजुहा गांव के पास ट्रक और डीसीएम के टक्कर से घायल चालक।
हाइवे पर कप्तानगंज क्षेत्र के खजुहा गांव के निकट जानवर बचाने की कोशिश में मिल्क वैन अनियंत्रित होकर बगल में खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे वैन का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। घायल चालक को किसी राहगीर ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।
घटना के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के लखनऊ से पैकेट वाला दूध लादकर मिल्क वैन (डीसीएम) बस्ती की ओर जा रही थी। जैसे ही वह कप्तानगंज थाने के खजुहा गांव के पास पहुंची तभी सामने कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में वैन अनियंत्रित होकर बगल खड़े ट्रक से जा टकराई।