फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

Sun, 17 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनहा। डुमरी गांव निवासी अरविंद कुमार चौधरी की मौत की गुत्थी उलझ गई है। मौत के सही कारणों की जांच के लिए कराए गए पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चंद्रशेखर चौध्‍ारी के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद चौधरी शुक्रवार की देर शाम पास के गांव बंजरिया से लौटते समय मोबाइल पर बात करते अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। घटना की सूचना बंजरिया गांव के लोगों ने उसके घर वालों को दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में अरविंद को पहले सीएचसी सल्टौआ गोपालपुर ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल। मगर जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। दिवंगत के पिता चंद्रशेखर ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद भी अरविंद के मौत के कारणों से पर्दा नहीं हट सका। डाक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट बताते हुए विसरा प्रिजर्व किया है। शरीर पर कीं कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।

एससो सोनहा निर्भय नारायण सिंह ने बताया युवक की मौत को लेकर तमाम तरह की बाते सामने आ रही थीं। मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया, मगर उसमें भी मौत का कारण अस्पष्ट आया। विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें