कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में गोली से घायल युवक जिला अस्पताल मे भर्ती।
कलवारी/बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कुसौरा के निकट शिवा चौराहे पर स्थित टेंट हाउस पर बैठेेे संचालक को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश बस्ती की ओर भाग निकले। गोली व्यवसायी के सीने में लगी।परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
क्षेत्र के सुअरहा गांव निवासी लाल चन्द चौधरी की शिव चौराहे पर टेंट हाउस की दुकान है। शनिवार शाम किसी ने लालचंद चौधरी की मोबाइल पर कॉल करकेे टेंट बुक कराने की बात की। कहा कि यदि दुकान पर वह मौजूद हों तो वह आ जाए। लालचंद के बताने पर बाइक सवार दो युवक करीब साढ़े छह बजे दुकान पर पहुंचे। एक बाइक पर ही खड़ा रहा,जबकि दूसरा उतरकर लालचंद के पास गया। उस समय लालचंद के टेंट हाउस पर काम करने वाला दुर्गेश भी मौजूद था। दुर्गेश ने बताया कि पीले शर्ट पहने एक युवक नेेे उसे पैसे देकर सिगरेट लाने भेज दिया। इधर वह लालचंद से बात करने लगा। तभी एकाएक उसने तमंचा निकालकर फायर कर दिया।
दुर्गेश ने बताया कि बदमाशों में से एक पीला शर्ट पहने हुए था,जबकि दूसरे की शर्ट नीली है। गोली मारने के बाद बदमाश नगर की तरफ भागे। आनन-फानन में पड़ोसी दुकानदार के निजी चार पहिया वाहन से घायल कोो जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। परिवार वालों ने देर शाम तक कोई एफआईआर ने की थी। एसपी के अनुसार फिलहाल वजह के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। रात दस बजे एडीशनल एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बताते चलें कि अभी हाल ही में कुसौरा बाजार के एक व्यवसायी की पत्नी पर बदमाशों ने गोली चलाई थी। जिसका वर्क आउट अब तक नहीं हो सका।