नहर में किशोर डूबने के बाद विलाप करते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र अखनपुर गांव निवासी अल्ताफ पुत्र जान मोहम्मद (08) और समीर पुत्र अजीज (11) मंगलवार शाम को फैजाबाद के महराजगंज थाना क्षेत्र के बारा घाट निवासी हसनु मामा के लड़के की शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह मामा के घर से करीब आठ बजे घाघरा नदी में स्नान करने गए थे। अल्ताफ का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगा। साथी को डूबता देख समीर बचाने के लिए आगे बढ़ा। उसकोबचाने में वह भी डूबने लगा। घाट पर बच्चों को डूबते देख लोग नदी में उतर गए। समीर को बचा लिया गया। मगर अल्ताफ का पता नहीं चला। देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश करते रहे।