परशुरामपुर। क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर सुरैला के पास एक बाइक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के पड़री कुंवर निवासी 35 वर्षीय राम जनक किसी काम से परशुरामपुर जा रहे थे। जैसे ही वह सुरैला के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। राम जनक रोड पर गिरे और उनके हाथ, पैर, सिर और पेट में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से राम जनक को सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है।