फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेड़ी जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती सदर रेंज के अंधेड़ी जंगल में शुक्रवार को दिन में अचानक लगी आग से जंगल धूधू कर जलने लगा। जंगल से सटे गांव सिक्टा के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग कहीं गांव तक न पहुंच जाए इससे सहमे लोग आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम और ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अंधेड़ी जंगल में दोपहर 12 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। जंगल से आग की लपटें उठती देख जंगल से सटे सिक्टा गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई।  खरगोश, हिरन, जंगली सूअर, नील गाय आदि जंगल छोड़ भागने लगे। लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद खुद गांव के लोग जंगल में लगी आग को बुझाने में जुट गए।   इस बीच फारेस्ट गार्ड और कुछ वन विभाग के वाचर भी पहुंच गए। हवा तेज चलने के कारण आग फैलती ही जा रही थी। आग के कारण जंगल में रहने वाले जीव जंतु जंगल छोड़ भागने भी लगे। इस बीच गनेशपुर चौकी की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।   सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद चार बजे के करीब आग पर काबू पाया। वहीं  उप प्रभागीय निदेशक बस्ती  विनोद शंकर ने बताया कि अंधेड़ी जंगल में आग की सूचना के बाद विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को मौके पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया गया था। वन विभाग के कर्मचारियों के प्रयास से ही आग बुझी है। अफसरों से नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें