फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर के शोर में रायफल दगी, बालक घायल

Sun, 24 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना के महुआ मिश्र गांव में शनिवार की देर शाम चोर-चोर की आवाज सुनकर घर से निकले एक व्यक्ति की रायफल से अचानक निकली गोली से गांव का एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली उसके पेट में लगी है।
विज्ञापन


महुआ मिश्र गांव में अचानक एक अपरिचित व्यक्ति के गांव में घुसने की सूचना पर पूरे गांव में चोर-चोर का शोर होने लगा। इसी बीच गांव के गुल्लुर पुत्र रामनरायन अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर घर से निकले। रायफल पहले से लोड थी।

घर से निकलते ही अचानक रायफल से गोली चल गई जो गांव के ही 12 वर्षीय बालक उत्तम पुत्र गयादीन को लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। घर के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर-घटना की सूचना मिलते ही एसओ कप्तानगंज बृजेश कुमार यादव पहुंच गए और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया कि गांव में फैली चोर की अफवाह के कारण अचानक रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें