फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंट हैकर गिरफ्त में आया

Sun, 08 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में एसपी लूट की घंटना की जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
पुलिस के साइबर सेल ने ऐसे अकाउंट हैकर को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आईडी बनाकर दूसरे के खाते की रकम से रेलवे का टिकट बुक करता था। उसने आईआरसीटीसी के अनधिकृत साफ्टवेयर के जरिए सोनहा थानाक्षेत्र के घनश्याम नामक व्यक्ति के बैंक खाते से चार लाख रुपये कीमत का टिकट बना डाला। जब घनश्याम ने इसकी पुलिस से शिकायत की तो पुलिस के कान खड़े हो गए। एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण और सीओ रुधौली पवन गौतम के नेतृत्व में पुलिस के अलावा साइबर सेल ने भानपुर स्थित उसकी दुकान से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान अभियुक्त गोपाल निवासी भानपुर बाबू के कारनामों का ब्योरा बताया। एसपी के अनुसार गोपाल की भानपुर में जिया कंप्यूटर्स के नाम से दुकान है। जहां से वह रेलवे का टिकट बुक करता था। पूछताछ  में गोपाल ने बताया कि फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों का ऑनलाइन टिकट बुक करता था। धोखाधड़ी से उनका एटीएम पिन ले लेता था। जो लोग नकद देकर अपना ऑनलाईन टिकट बुक करवाते थे, उनसे पैसे लेकर दूसरे के एटीएम कार्ड से भुगतान कर देता था। करीब चार-पांच महीने में वह सैकड़ों लोगों के खाते की रकम से टिकट बना चुका है। उसके पास से एक लैपटाप , दो मोबाइल व दो सिम कार्ड बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व आईपीसी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें