फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोद कर एक की हत्या, दूसरा गंभीर

Sun, 08 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना शहर पुलिस ने रविदास मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की हत्या और दूसरे व्यक्ति को चाकू से गोदने के मामले में दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीन आफ क्राइम टीम को मामले बारे में सूचना दे दी गई है। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

हत्या के पीछे 8-9 साल पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में रविदास मोहल्ला निवासी नंदलाल ने बताया कि वह लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट का कार्य करता है। उसने बताया कि रात्रि लगभग 10 बजे उसका चचेरा भाई गुलाब अंबेडकर चौक पर स्थित बारबर की दुकान पर शेव करवाने के लिए गए थे। वह दुकान में बैठा ही था कि एक युवक अरुण वहां आया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जैसे ही वह गाली-गलौच करते हुए बाहर निकला तो बाहर एक व्यक्ति अमरजीत हाथ में चाकू लिए खड़ा था।
विज्ञापन


मौका पाकर अरुण ने उसे पकड़ लिया तथा अमरजीत ने उस पर चाकू से अंधाधुंध हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो गुलाब उसे छुड़वाने के लिए बाहर आ गया तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर भी चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उनका शोर सुनकर उसका भतीजा राजीव और चचेरा भाई विक्की आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उनके भतीजों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से नंदलाल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया तथा गुलाब को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना शहर पुलिस को दी गई।  

नंदलाल ने बताया कि लगभग आठ-नौ वर्ष पहले रामफल का कत्ल हुआ था। इसमें उनका झूठा नाम लिखवाया गया था। इसी मामले को लेकर वे रंजिश रखे थे। उस मामले में अमरजीत और उसके भाई कमलजीत को सजा भी हुई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घायल नंदलाल की शिकायत पर अमरजीत और अरुण के खिलाफ पुलिस ने धारा 302,307, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रंजिश वश हत्या का मामला बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें