फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
साऊंघाट। पारिवारिक कलह से आजिज एक महिला ने मंगलवार तड़के डाउन आम्रपाली के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। घटना ओड़वारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट की है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुर्थिया (बड़का पुरवा) थाना मुंडेरवा के विजय पाल उर्फ बब्लू की पत्नी कुसुम दो दिनों से खाना नहीं खाई थी। पति विजय पाल का कहना है कि पंखे को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी। लेकिन इतना बड़ा कदम उठाएगी यह अंदेशा भी नहीं था। विजय ने बताया कि भोर में शौच के लिए निकली थी। एक घंटे में वापस न लौटने पर तलाश शुरू की। उसके ननिहाल भी गया जो दिकतौली में रामप्रकाश के यहां है।
 तीन बेटे शुभम (8), शिवम (6), सत्यम (3) और छह माह की बिटिया  तानिया है। आरपीएफ हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव ने कहा कि यह मामला मेरे क्षेत्र में नहीं है, स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए। बाद में पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें