फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पहने लगाने लगा ठुमका, सस्पेंड

विज्ञापन
वर्दी में नाचता सिपाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। मांगलिक आयोजन में खाकी पहने स्टेज पर चढ़कर ठुमका लगाना रुधौली थाने के आरक्षी पर भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में सुर्खियां बनते देखकर एसपी ने आरक्षी राजाराम यादव को निलंबित कर दिया। गोरखपुर के रहने वाले राजाराम करीब तीन वर्ष पूर्व संतकबीरनगर से स्थानांतरित होकर बस्ती आए थे। सोनहा थाने से रुधौली थाने पर तैनाती हुई थी। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ही छतरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात बारात आई थी। जिसमें गश्त करते पहुंचे रुधौली थाने पर तैनात आरक्षी सिर पर गमछा बांधे नृत्यांगना के साथ डांस करते दिखा। तमाम बाराती भी उसके साथ नाचते दिखे। मगर वर्दी वाले को नाचते देख बराती-घराती जुट गए और काफी देर तक तमाशा चलता रहा। इसमें पुलिस की किरकिरी हुई। इसी बीच किसी ने वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार सुबह एसपी दिलीप कुमार के संज्ञान में आया। इंस्पेक्टर रुधौली केडी सिंह से रिपोर्ट लेने के बाद एसपी ने उक्त आरक्षी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें