फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में महिला का शव देखकर सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटों
विज्ञापन

नहर में महिला का शव देखकर सनसनी
छपिया गांव के पास साइफन में फंसी थी लाश
शिनाख्त नहीं, पुलिस ने पूरी की औपचारिकता
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर/सोनहा। थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास सरयू नहर खंड चार में रविवार पूर्वाह्न 11 बजे महिला का शव देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबौली गांव के लोगों ने नहर में महिला का शव बहते देखा। इसकी सूचना डॉयल 100 पुलिस को दी। पुलिस के आने तक शव छपिया गांव के पास साइफन में फंस गया था। शव की सूचना से कई गांवों के लोग भी जुट गए। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सोनहा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव बलरामपुर की ओर से बहता हुआ इधर आया है। जिसे पहली बार सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के गरदहिया में देखा गया। जिसकी सूचना वहां के एक व्यक्ति की ओर से डॉयल 100 पुलिस को दी गई थी। उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। लाल रंग की छींटदार सलवार व कुर्ता पहन रखी थी। नाक में पीले रंग की नथुनी व एक कान में प्लास्टिक की मोतियों वाली बाली तो दूसरे में लकड़ी का टुकड़ा था। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें