फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
पुरानी बस्ती के मंगल बाजार में हुई थी सुनीता की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के मंगल बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोग अचानक तबीयत खराब होने से अस्पताल में मौत होने की बात कह रहे हैं जबकि सुनीता के पिता ने पुलिस से बातचीत में हत्या की आशंका जताई। पिता की तरफ से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के राम गुलाम टोला निवासी गोपाल प्रसाद की बेटी सुनीता की शादी 16 मई 1997 को पुरानी बस्ती के मंगल बाजार निवासी मनोज कुमार सोनी से हुई थी। पति मनोज का कहना है कि मंगलवार की रात सुनीता की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर विक्की ने मायके पक्ष को सूचना दी। जिसके बाद सुनीता के भाई सुनील व पिता यहां पहुंचे। एसओ सर्वेश राय का कहना है कि मृतका के मायके वालों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है लेकिन उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई। जिसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता का कहना था कि मंगलवार की शाम उनकी सुनीता से बात हुई थी। बातचीत के दौरान सुनीता ने तबीयत खराब होने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें