फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा (बस्ती)। एकमा गांव में महिला के दाह संस्कार के समय पहुंची पुलिस ने अधजली लाश कब्जे में ले लिया। परिवार वालों ने सांप के दंसने से मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक रेनू तिवारी पत्नी मनोज बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए बाहर गई थीं। इस दौरान सांप ने दंस लिया। घर पहुंचने पर हालत खराब होने से जानकारी हुई। पति मनोज और गांव वालों का कहना है कि झाड़-फूंक कराने के लिए पड़ोस के गांव में रेनू को ले जाया गया। झाड़ फूूंक करने वाले ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग कठिनइयां नदी तट पर दाह संस्कार करने में जुट गए। मनोज का कहना है कि मायके वालों को कई बार मोबाइल पर फोन से सूचना देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। घटना की जानकारी रेनू और मनोज की शादी में मध्यस्थ को दी। जिन्होंने मायका पक्ष को सूचना दी। लाश अभी 25 फीसदी ही जली थी कि डायल 100 पुलिस को सूचना मिली। साथ ही एसओ विजेंद्र सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। आग बुझाकर अधजली लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की खबर पर पिता राकेश तिवारी निवासी पश्चिम टोला रामलीला मैदान टांडा दूसरी बेटी और अन्य लोगों के साथ मुंडेरवा थाने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट के मुताबिक अगला कदम उठाएंगे। फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। राकेश ने छोटी बेटी रेनू की शादी 10 जूलाई 2016 को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकमा गांव के मनोज तिवारी पुत्र सुमेश्वर से की थी। राकेश तिवारी के दो बेटियां रेखा जिसकी शादी कलवरी में हुई है और छोटी रेनू ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें