फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने को लेकर मारपीट, सात जख्मी

Sat, 28 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनकटी में कूड़ा फेकने के विवाद में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ निवासी रामउजागिर पुत्र कोमल यादव व प्रमोद पुत्र फूलचंद यादव के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर जम कर लाठी डंडा चले। इस दौरान सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रामउजागिर की तहरीर पर फूलचंद, प्रमोद, संगीता व अनीता के खिलाफ तथा प्रमोद की तहरीर पर रामउजागिर, रमेश और पूनम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर दोनों पक्षों से एक-एक का 151 में चालान कर कदया। घायलों को प्राथमिक उपचार पीएचसी पर किया गया। अनीता पुत्री फूलचंद के सिर पर काफी चोटें आई हैं। पीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष को उपचार के बाद घर भेज दिया। बताते चलें कि घायलों के खिलाफ ही एनसीआर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें