फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुल्लूपंप से नहाने में लगा करंट, मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। क्षेत्र के टूटीनाथपुर पांडेय गांव में नहाते समय टुल्लूपंप छूने से करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा रविवार सुबह हुआ। टूटीनाथपुर के 55 वर्षीय चन्द्रभान पांडेय रविवार सुबह घर में लगे टुल्लू पंप से स्नान कर रहे थे। तभी टुल्लूपंप को बंद करने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। चीख पर पहुंचे परिजन करंट से अलग किए। हालत गंभीर देखकर आनन फानन में बस्ती जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में घाटमपुर गांव के पास ही चंद्रभान पांडेय ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर लौट आए। बड़े भाई लक्ष्मी निवास पांडेय ने घटना की जानकारी पैकोलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम मच गया। करंट से मौत की जानकारी होते ही दरवाजे पर शुभचिंतकों का तांता लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें