फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से 6.10 लाख चोरी

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

व्यावसायिक कार्य से निकले कानपुर के व्यापारी की कार से रहस्यमय तरीके से छह लाख 10 हजार रुपये गायब हो गए। दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के पास स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ते समय कार से उचक्कों ने रकम से भरा बैग उड़ा दिया। चौराहे पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज से पुलिस उचक्कों का सुराग लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन

 कानपुर के बाबू पुरवा के सिलाई मशीन व्यवसायी हसीब अपने साथी रेहान रजा के साथ 14 मार्च को गोरखपुर निकले। रेहान रजा के मुताबिक बस्ती से गुजरते समय जुमे के नमाज का वक्त हो गया। तो वह पूछते हुए दोपहर करीब दो बजे दक्षिण दरवाजा स्थित मस्जिद पहुंचे। बैग गाड़ी में ही छोड़ कर अंदर गए। लौटने पर ड्राइवर के पास एक युवक पहुंचा। उसने गाड़ी के बाहर गड्डी गिरने की बात कह कर ध्यान बंटाया। शीशा उतार कर ड्राइवर जब 10-10 रुपये की तीन गड्डी पड़ी देख लेने उतरा तो उचक्के ने बैग गायब कर दिया। सीओ सिटी पवन गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें