फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। तहसील क्षेत्र के बनटिकरा गांव में सोमवार की सुबह 8.15 बजे निर्माणाधीन भवन में लगे छज्जे का सांचा खोलते समय छज्जे के अचानक गिर जाने से भवन स्वामी जय प्रकाश यादव उर्फ झिनकू उम्र 40 वर्ष की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर पहुंचे तहसीलदार जसीम अहमद ने स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि चूंकि घटना दैवीय आपदा की श्रेणी में नहीं आता है। मगर अगर भवन स्वामी के नाम जमीन होगी और वह खतौनी में दर्ज होगा तो उसे किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन

बनटिकरा में सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया। जय प्रकाश के छोटे-छोटे बच्चे, पत्नी और बूढी मां के करूण रूदन से ढाढ़स बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक सके। जय प्रकाश की मौत से जहां छह बच्चे मनीश, शानू, रोशनी, गरिमा, अहम व कान्हा के सिर से पिता का साया उठ गया, तो वहीं पत्नी मीरा देवी की मांग सूनी हो गई। घटना से सबसे बड़ा आघात उनकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां भक्तिन को लगी जो पति की तीस वर्ष पहले हुई मौत के बाद भी एकलौते बेटे जय प्रकाश के सहारे अपना जीवन जी रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें