अपहृत किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र से चार महीने पहले लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने आरोपी के साथ पकड़ लिया। इस मामले में नाबालिग के पिता ने पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के ही मनीष, बेचू व कमला के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की। नाबालिग के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कानपुर से आरोपी उपेंद्र सिंह को धर दबोचा। उसके साथ नाबालिग भी मिली। लालगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से दोनों के बीच संबंध हुए।