फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गफ़लत में बाइक ले उड़े उचक्के

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ओड़वारा (बस्ती)। पुरानी बस्ती थाने के करही गांव के सामने शनिवार की देर शाम लिफ्टर ने बाइक उड़ा दी। व्यक्ति की तहरीर पर लालगंज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुदरहा निवासी दिनेश चंद्र के अनुसार रविवार को वह किसी काम से खलीलाबाद जा रहे थे। करही के पास पहुंचने पर मोबाईल की घंटी बजने लगी। सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी करके बात करने लगे। बातों में मशगूल देख तीन युवक पहुंचे और बाइक स्टार्ट करके खलीलाबाद की ओर भाग निकले। अवाक दिनेश चंद्र पैदल ही कुछ दूर आवाज लगाते हुए दौड़े लेकिन वह गायब हो गए। वहां से पैदल पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सर्वेश राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें