फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता में 22 लोग गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जुआरियों के विरुद्ध अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने पशुओं के साथ ज्यादती करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में पशु बरामद किए हैं।
विज्ञापन


हर्रैया पुलिस ने दयाराम पुत्र छितई, राजाराम पुत्र हीरालाल, राजू कोरी पुत्र झिरू कोरी, रामहित पुत्र तीरनाथ  निवासी कुड़े बासू थाना हलियापुर सुल्तानपुर को एक-एक बछड़े के साथ पकड़ा है।

परशुरामपुर ने नसीबुदीन पुत्र ह्रुदन निवासी जगरनाथपुर थाना परशुरामपुर को चार भैंस, एक पड़वा के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि मुंडेरवा पुलिस ने शनिवार की देर रात परवेज पुत्र अजीज अंसारी निवासी गौरी बाजार थाना गौरी बाजार देवरिया मुमताज पुत्र इकबाल निवासी लक्ष्मीपुर थाना रुद्रपुर देवरिया, शंभू पुत्र झब्बू निवासी सिरजम थाना गौरीबाजार देवरिया, आजाद खान पुत्र इमरान खान निवासी हजियापुर बरदारी थाना बारादारी बरेली को 11 भैस, 10 पड़वा, के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 
जानवर पिकअप और ट्रक पर लदे थे। पुलिस ने इनको भी कब्जे में ले लिया है। वही नगर थाने की पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम  के तहत सियाराम यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी बैदाकला थाना मुंडेरवा को 23 पड़िया के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने शिवप्रसाद पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी सुरसौली थाना नौतनवां महराजगंज, अब्दुल्लाह पुत्र मुख्तार अहमद, नसरूदीन पुत्र रियाजुदीन कुरैशी निवासी परसोहिया थाना नौतनवा महराजगंज को सौ बकरो के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने सुनील लोधी पुत्र राजेन्द्र लोधी निवासी कैलाशनगर थाना सोनौली महराजगंज, जमालुदीन पुत्र अब्दुल समद, सरफुल्लाह पुत्र मुख्तार अहमद निवासी परसोहिया थाना नौतनवा महराजगंज को गिरफ्तार कर उनके पास से 90 बकरे बरामद किए हैं।

छावनी पुलिस ने रियाजुदीन पुत्र मोहर्रम निवासी खूनीपुर नखास थाना कोतवाली गोरखपुर, कौशलानन्द पुत्र कल्पनाथ चौधरी निवासी बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट गोरखपुर को गिरफ्तार कर दो सौ बकरियां बरामद की है।

सोनहा पुलिस ने कोदई पुत्र छोटेलाल निवासी पटखौली थाना सोनहा, इरशाद पुत्र सत्तन निवासी बरगदवा थाना सोनहा को दो बछड़े के साथ गिरफ्तार किया है। सोनहा पुलिस ने ही बकरीदू पुत्र मक्खन निवासी बरगदवा, विजय पुत्र रामउजागीर निवासी गोबरहिया को दो बछड़े बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें