फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 07 Oct 2018 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
चोरी के बरामद वाहन और चोरो के साथ रूधौली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुधौली।10 दिन से रुधौली कस्बे में दिनदहाड़े बाइक चोरी हो रही थीं। रविवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। चोरी की तीन बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10 दिन में ही खुलासे स्थानीय पुलिस गदगद है। उच्चाधिकारियों की ओर से क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने शाबाशी दी है। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि रविवाउर भोर करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक तीन व्यक्ति सिद्धार्थनगर से रुधौली की ओर तीन अलग-अलग बाइक से आ रहे हैं। जिनकी गतिविधि भी संदिग्ध हैं। हरकत में आई पुलिस ने बस्ती-सिद्धार्थनगर की सीमा के आमी नदी पुल पर अलग-अलग टीमों में लग गई। जैसे ही तीनों बाइक सवार पहुंचे टॉर्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया गया। हड़बड़ाहट में तीनों बाइक उल्टी दिशा में मोड़ दी। पुलिस घेराबंदी कर हिरासत में ले ली। पूछताछ के दौरान एक अभियुक्त ने अपना नाम कुलदीप (18) निवासी परसा दमया थाना रुधौली बताया। दूसरा विनय कुमार (22) निवासी ग्राम इटबहरा थाना गौर जबकि तीसरे ने अपना नाम शुभम चौधरी (19) निवासी गायसाथ थाना सोनहा बताया है।बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने के लिए सिद्धार्थनगर के बढ़नी बॉर्डर गए थे, जहां नेपाल से आए एक व्यक्ति को 10 हजार के हिसाब से बाइक बेचनी थी। खरीददार से मुलाकात नहीं हुई तो वापस आ रहे थे।घेराबंदी करने वाली पुलिस टीमों में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के साथ एसआई नारायण लाल श्रीवास्तव, हरिकेश भारती, रेवती रमण यादव, ओंकारनाथ उपाध्याय कांस्टेबल शिवनारायण, पवन चौहान एवं सत्येंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

घटनाओं पर एक नजर
-पहली घटना 28 सितंबर को अंजाम दिया गया जब कस्बे के बखिरा रोड पर स्थित वैष्णो मोबाइल सेंटर पर मोबाइल पहुंचाने आए सेल्समैन अंकुश वर्मा की बाइक सं. यूपी 51 जेड 1821 को दिन के लगभग 1:30 बजे चोरों ने उड़ा दी।
-30 सितंबर को रुधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से खड़ी बाइक संख्या यूपी 58 एच 7529 पर चोरों ने दिन के लगभग 11:50 बजे हाथ साफ कर दिया। इस वाहन से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया घाट निवासी दिनेश कुमार कन्नौजिया दुल्हनिया आए थे।
विज्ञापन

-चार अक्तूबर को रुधौली-बखिरा मार्ग पर स्थित डॉ. एके चौधरी के निजी आवास के सामने से चोरों ने थाना क्षेत्र के सिसवारी मुगल की बाइक सं. यूपी 51 यू 6953 को उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें