फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का प्लान बनाते चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार
थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों में थे संलिप्त
तुरकौलिया सिंगही के बीच बना रहे थे प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। पुलिस ने रविवार की रात चोरी की योजन बना रहे चार आरोपियों को दबोच लिया। तमंचा के साथ अन्य हथियार भी बरामद हुए। पुलिस टीम फायरिंग की भी बात कह रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि रात में एसआई शिवधारी टीम के वारंटी पकड़ने के लिए क्षेत्र में थे। मुखबिर ने तुरकौलिया बाग में कुछ लोगों के होने की सूचना दी। बताया कि गायघाट बाजार में मोबाइल की दुकान में चोरी की बात कर रहे हैं। सूचना के बाद एसआई सिद्धनाथ यादव, योगेश सिंह, आरक्षी प्रमोद यादव, विनय कन्नौजिया, मुकेश मौर्य, राहुल सिंह, मंजीत कुमार तुरकौलिया व सिंगही गांव के बीच उनको घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एसआई शिवधारी बाल-बाल बचे। टीम ने चारों को पकड़ लिया। महंथ निवासी टीकुरा कालोनी थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार की तलाशी में तमंचा 315 बोर, कारतूस तथा 780 रुपये मिले। सोस निवासी धौरहरा थाना बिहिया भोजपुर से चाकू, छीनी हथौड़ी, जेब से 540 रुपये तथा एटीएम कार्ड मिला है, जिस पर सूर्य प्रकाश था। बुथरू निवासी धौरहरा बिहिया भोजपुर के पास से चाकू, मोबाइल, लोहे की दो शबरी जेब से 620 रुपये तथा पचयी निवासी धौरहरा विहिया भोजपुर के पास से चाकू, आधार कार्ड मिला जिस पर शिवम केवंचा लिखा है। इन लोगों ने बताया कि एक गिरोह है जिसका मुखिया महंथ है। गांव-गांव में डेरा डाल कर रहते हैं। दिन में खिलौना घूमकर बेचते तथा रेकी करते हैं। मालदार लोगों की पहचान कर रात में चोरी कर स्थान बदल देते हैं। महंथ ने बताया कि 22 जुलाई की रात केंवचा, 23 जुलाई की रात तुरकौलिया, नौ अगस्त की रात टिलियवा, पांच सितंबर की रात गौसपुर में डेरी की दुकान तथा छह सितम्बर की रात शिव तिराहे की दुकान थाना कलवारी में चोरी करना कबूला। इन लोगों ने बताया कि चोरी में मिले जेवरात को नेपाल में बेच दिया। पुलिस टीम पर फायरिंग करने तथा अवैध हथियार, माल बरामदगी आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें