फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस लदी आटो बरामद,तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मांस लदा ऑटो बरामद, तीन हिरासत में
विज्ञापन

पिपरपाती के पास पलहिया जाते समय शक हुआ
लालगंज थाने के कुदरहा चौकी का मामला, नमूना सील
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने रामजानकी मार्ग पर लालगंज थाने के पिपरपाती के पास बृहस्पतिवार को मांस लदा ऑटो पकड़ा। इसमें सवार दो कम उम्र के लड़के और चालक भागने लगे लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया। कुदरहा चौकी लाने पर पुलिस ने नमूना सील करके प्रयोगशाला परीक्षण के लिए मथुरा वेटनरी विश्वविद्यालय को भेज दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक उपाध्यक्ष तुलसीराम ने बताया कि रामपुर के पास पलहिया की तरफ जाते ऑटो में मक्खियां भिनभिनाते देखा। शक होने पर उसे रोका तो उसमें कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी शकील (चालक) के अलावा गायघाट के दो लड़के बैठे थे। पीछे तीन बोरियों में करीब एक क्विंटल मांस रखा था। पूछने पर ड्राइवर और बच्चों ने बताया कि कुसौरी के मोहम्मदपुर से भैंस के बच्चे (पड़वा) का मांस पलहिया ले जा रहे थे। ब्लॉक अध्यक्ष सुमित शुक्ला के साथ संतोष शर्मा, सर्वजीत यादव, रामजनक, बाबूराम यादव, बजरंगी शर्मा, मानवेंद्र पाल, चंद्रप्रकाश यादव समेत तमाम लोगों की भीड़ जुटने लगी। थानाध्यक्ष आरके राय के मौके पर पहुंचने के बाद पशु चिकित्साधिकारी बनकटी डॉ. पीके मौर्या और पशुधन प्रसार अधिकारी घुघसा सुशील शुक्ल बुलाए गए।
विज्ञापन

----------
वीरेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें